पूरे मध्यप्रदेश में 1 दिन की छुट्टी घोषित आदेश जारी,MP Govt Holiday 1 Day Order 2025

MP Govt Holiday Order 2025-मध्यप्रदेश में 1 दिन की सरकारी छुट्टी (अवकाश) घोषित की गई है,जारी आदेश के अनुसार एमपी में 14 अप्रैल 2025 को एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है,यानी समस्त विभाग एवं कार्यालय बंद रहेंगे,राज्यपाल के नाम से विभाग द्वारा इसके संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है|
पूरे मध्यप्रदेश में 1 दिन की छुट्टी घोषित आदेश जारी,MP Govt Holiday 1 Day Order 2025

पूरे मध्यप्रदेश में 14 अप्रैल 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित आदेश जारी|MP Govt Holiday Order April 2025

जारी आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार, कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) नार्थ ब्लॉक, नई दिल्ली के कार्यालयीन ज्ञापन कमांक F.No.12/4/2020-JCA दिनांक 27 मार्च 2025 द्वारा दिनांक 14 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
भारत सरकार के उक्त ज्ञापन के अनुक्रम में परकाम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट्स एक्ट), 1881 (1881 का क्रमांक-26) की धारा-25 के स्पष्टीकरण द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राज्य शासन एतद् द्वारा दिनांक 14 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करता है।

संबंधित अन्य जानकारियां